अकलतरा: पिपरसत्ती गांव में युवक से मारपीट करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज हुआ जुर्म, पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव में पति-पत्नी ने युवक के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले दोनों पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पिपरसत्ती गांव के पवन बंजारे ने बताया कि गांव के अभिनय महिलांगे के साथ में दोनों ईंट भट्ठे में काम करते थे, जिसमें उसे मजदूरी का रुपये कम दिया था। इसको लेकर दोनों के बीच में विवाद था।