अकलतरा: सीसीआई रोड के पास से शराब का सेवन करने वाले को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने सीसीआई रोड के पास से शराब का सेवन करने वाले रॉकी तेंदुलकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि सीसीआई रोड के पास एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शराब का सेवन करने वाले रॉकी तेंदुलकर को गिरफ्तार किया है।