अकलतरा: बरगांव में महुआ शराब बेचने वाली महिला को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला शिव कुमारी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने बरगांव में मौके पर दबिश दी।