नगर पालिका परिषद अकलतरा की बैठक में “एक राष्ट्र एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव क्र. 13 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यगणों ने विकसित भारत 2047 के विजन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी योजना का समर्थन व्यक्त किया।