अकलतरा: अकलतरा में श्री शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
अकलतरा नगर में आज श्री शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कलश यात्रा आजाद चौक से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शीतला माता मंदिर प्रांगण में पहुंची। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।