अकलतरा: कल्याणपुर गांव से 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
कल्याणपुर गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी राकेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (1), 34(2), एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर गांव के राकेश कुर्रे के द्वारा महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।