*बस्ती : किसानों को मिला योगी सरकार का सहारा, 2222 किसानों के खाते में भेजे गए 2.65 करोड़*
*जनपद बस्ती, 12 अक्टूबर 2026, *
उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निवेश अनुदान / राहत सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी का सजीव प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन सभी ने सुना।
*अब तक 8457 किसान प्रभावित, 7 करोड़ की क्षतिपूर्ति -*
बाढ़ / अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के सर्वे के अनुसार अब तक *तहसील हरैया एवं तहसील सदर में कुल 8457 किसान प्रभावित* हुए हैं। कुल क्षतिग्रस्त क्षेत्रफल *4002 हेक्टेयर* और कुल क्षतिपूर्ति धनराशि लगभग *7 करोड़ रुपये* है। यह पूरी धनराशि राहत पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
आज दिनांक *12 अक्टूबर को जनपद बस्ती में कुल 2222 किसानों के खाते में 2 करोड़ 65 लाख 66 हजार रुपये* की धनराशि डिजिटल माध्यम से अंतरित की गई।
बस्ती जिले में बाढ़ और भारी बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद सरकार ने तुरंत सर्वे कराकर राहत देने का काम किया है। योगी सरकार की सबसे बड़ी खासियत है कि बिना किसी भेदभाव के सीधे किसानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है जो कर्ज के बोझ में दबे थे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अधिकारियों ने बताया कि शेष बचे किसानों को भी जल्द ही राहत राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री का आभार जताया।
यह कार्यक्रम सरकार और किसान के बीच सीधे संवाद का बेहतरीन उदाहरण है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी किसान परेशान न हो और हर खेत तक मदद पहुंचे।
सभागार में प्रतीकात्मक रूप से *तहसील हर्रैया के 20 और तहसील सदर बस्ती के 10 किसानों* को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम अहमद, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सरवन तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से चेक वितरित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि *"योगी सरकार में ‘किसान समृद्ध तो उत्तर प्रदेश समृद्ध‘ का संकल्प साकार हो रहा है। अब किसानों को किसी बिचौलिए के पास जाने की जरूरत नहीं है, पैसा सीधे खाते में आ रहा है, यही पारदर्शी सरकार की पहचान है।"*
*लाभ प्राप्त किसान -*
तहसील हर्रैया के महेन्द्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, शर्मिला पत्नी वीरेन्द्र कुमार, रामदेव यादव, लाल मोहम्मद, सुखई, राम प्रताप, फूलचन्द्र, परसुराम, लक्षीराम, राकेश कुमार निषाद, राम पियारे, राम जगत, हरिश्चन्द्र, राम विलास, विजय बहादुर, राम पाण्डेय, अरून कुमार पाण्डेय, कोदई और मनकू तथा तहसील सदर के मुन्ना राम, रामफेर, अवधेश, गेनालाल, सुनील, संदीप कुमार, रामवृक्ष यादव, गंगा राम, राज बहादुर और तारा सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, उप जिलाधिकारी हर्रैया प्रदुम्न कुमार, राजेश यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
MYogiAdityanath
Kirti Prakash Bharti
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 12, 2026