Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
updatesthenirmal
बस्ती: अमेरिका से आई 70 लाख रुपये की एआई अल्ट्रासाउंड मशीन से लैस हुआ श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल.. #fallowers #trendingpost #thenirmalupdates #nonfollowers #everyonefollowers
Basti, Basti
| Oct 12, 2026
#fallowers
#trendingpost
#thenirmalupdates
#nonfollowers
#everyonefollowers
MORE NEWS
बस्ती: ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के घर पहुंची पुलिस 🤔🤔🤔🤔🤔 #बस्ती #पुलिस #up #viral
Basti, Basti | Oct 12, 2026
*बस्ती : किसानों को मिला योगी सरकार का सहारा, 2222 किसानों के खाते में भेजे गए 2.65 करोड़* *जनपद बस्ती, 12 अक्टूबर 2026, * उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निवेश अनुदान / राहत सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी का सजीव प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन सभी ने सुना। *अब तक 8457 किसान प्रभावित, 7 करोड़ की क्षतिपूर्ति -* बाढ़ / अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के सर्वे के अनुसार अब तक *तहसील हरैया एवं तहसील सदर में कुल 8457 किसान प्रभावित* हुए हैं। कुल क्षतिग्रस्त क्षेत्रफल *4002 हेक्टेयर* और कुल क्षतिपूर्ति धनराशि लगभग *7 करोड़ रुपये* है। यह पूरी धनराशि राहत पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। आज दिनांक *12 अक्टूबर को जनपद बस्ती में कुल 2222 किसानों के खाते में 2 करोड़ 65 लाख 66 हजार रुपये* की धनराशि डिजिटल माध्यम से अंतरित की गई। बस्ती जिले में बाढ़ और भारी बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद सरकार ने तुरंत सर्वे कराकर राहत देने का काम किया है। योगी सरकार की सबसे बड़ी खासियत है कि बिना किसी भेदभाव के सीधे किसानों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है जो कर्ज के बोझ में दबे थे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अधिकारियों ने बताया कि शेष बचे किसानों को भी जल्द ही राहत राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री का आभार जताया। यह कार्यक्रम सरकार और किसान के बीच सीधे संवाद का बेहतरीन उदाहरण है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी किसान परेशान न हो और हर खेत तक मदद पहुंचे। सभागार में प्रतीकात्मक रूप से *तहसील हर्रैया के 20 और तहसील सदर बस्ती के 10 किसानों* को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, सदर विधायक प्रतिनिधि मो. सलीम अहमद, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सरवन तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से चेक वितरित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि *"योगी सरकार में ‘किसान समृद्ध तो उत्तर प्रदेश समृद्ध‘ का संकल्प साकार हो रहा है। अब किसानों को किसी बिचौलिए के पास जाने की जरूरत नहीं है, पैसा सीधे खाते में आ रहा है, यही पारदर्शी सरकार की पहचान है।"* *लाभ प्राप्त किसान -* तहसील हर्रैया के महेन्द्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, शर्मिला पत्नी वीरेन्द्र कुमार, रामदेव यादव, लाल मोहम्मद, सुखई, राम प्रताप, फूलचन्द्र, परसुराम, लक्षीराम, राकेश कुमार निषाद, राम पियारे, राम जगत, हरिश्चन्द्र, राम विलास, विजय बहादुर, राम पाण्डेय, अरून कुमार पाण्डेय, कोदई और मनकू तथा तहसील सदर के मुन्ना राम, रामफेर, अवधेश, गेनालाल, सुनील, संदीप कुमार, रामवृक्ष यादव, गंगा राम, राज बहादुर और तारा सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, उप जिलाधिकारी हर्रैया प्रदुम्न कुमार, राजेश यादव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। MYogiAdityanath Kirti Prakash Bharti संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 12, 2026
*बस्ती: थाना छावनी पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान, कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं को किया जागरूक* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 12 अक्टूबर 2026* नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के तहत जनपद बस्ती में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना छावनी के *प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस टीम में उ0नि0 श्री सुरेंद्र यादव, का0 सौरभ सिंह, म0आ0 ऋतुजा वर्मा एवं म0आ0 आराधना सिंह शामिल रहीं। टीम ने विद्यालय की बालिकाओं एवं महिला शिक्षिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को भारत के 3 नए आपराधिक कानूनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व आम नागरिकों की सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी - *1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और थाना छावनी का CUG नंबर 9454403109।* टीम ने बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी या अपराध की स्थिति में बिना डरे इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें और पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। इस दौरान मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी निरीक्षक श्री राणा देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मय फोर्स थाना क्षेत्र में सायंकालीन पैदल गश्त की गई और दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आपको बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह जनपद के तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। थाना छावनी का चार्ज संभालने के बाद से उन्होंने अपराध नियंत्रण में कसी हुई नकेल लगाई है। महिला सुरक्षा को लेकर वे हमेशा संवेदनशील रहते हैं और मिशन शक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन और जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार दोनों का समन्वय देखने को मिलता है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वे दिन-रात भ्रमणशील रहते हैं। साइबर ठगी और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर उनकी पैनी नजर रहती है और त्वरित कार्रवाई करते हैं। थाना क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी वे लगातार जागरूक कर रहे हैं। आम जनता में उनकी छवि एक ईमानदार और सहयोगी थानाध्यक्ष के रूप में बनी हुई है। उनके नेतृत्व में छावनी पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक के मिशन को जमीन पर उतारने में उनकी भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 12, 2026
बस्ती पहुंचा 306 पहियों वाला ट्रक, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, लखीमपुर के आगे बढ़ा......
Basti, Basti | Oct 12, 2026
श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में 70 लाख रुपये की अत्याधुनिक एआई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित अमेरिका से मंगाई गई आधुनिक मशीन से जांच की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में होगा सुधार बस्ती। पूर्वांचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए पहचान बना चुके श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। हॉस्पिटल में लगभग 70 लाख रुपये की लागत वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। अमेरिका से मंगाई गई इस आधुनिक मशीन से मरीजों की जांच सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पिछले करीब एक दशक से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा संसाधनों को अपनाने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में एआई आधारित अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना को हॉस्पिटल की चिकित्सा सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के डायरेक्टर पंकज चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने और हॉस्पिटल को आधुनिक चिकित्सा तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से इस अत्याधुनिक मशीन को स्थापित कराया गया है। उन्होंने बताया कि नई मशीन के माध्यम से अल्ट्रासाउंड जांच की गुणवत्ता और चिकित्सकों को जांच के दौरान मिलने वाली जानकारी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इससे मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हॉस्पिटल को मजबूती मिलेगी। पंकज चौधरी ने कहा कि श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत समय-समय पर आधुनिक तकनीक और चिकित्सा संसाधनों को शामिल किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर जांच और उपचार की सुविधाएं मिल सकें। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एआई अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से बस्ती सहित पूर्वांचल के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर वी के अय्यर, वरिष्ठ फिजिशियन डा.पी. पी. मिश्रा, वरिष्ठ सर्जन डा. नवीन मौर्या, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोमा सा, एम डी रेडियोलॉजिस्ट डा.वीरेंद्र चौधरी, डा. अजीज आलम,दुर्गेश चौधरी, मनोज चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 12, 2026
*बस्ती: जिलाधिकारी ने किया मनोरमा घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश* *बस्ती।* दुर्गा पूजा, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती ने आज दिनांक 12.10.2026 को थाना हरैया क्षेत्र का दौरा किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम हर्रैया व क्षेत्राधिकारी हर्रैया की मौजूदगी में कस्बा हर्रैया स्थित माँ दुर्गा के विभिन्न पंडालों का भ्रमण किया और विसर्जन स्थल मनोरमा घाट (मनोरमा नदी पुल) का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव, लाइटिंग, साफ-सफाई और पुलिस बल की तैनाती को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। इस अवसर पर एसडीएम हर्रैया, क्षेत्राधिकारी हर्रैया, ईओ नगर पंचायत हर्रैया, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 12, 2026
बस्ती जिले रुधौली विधानसभा के विकास पर सपा नेता बब्लू तिवारी ने तोड़ी चुप्पी.. #trendingvideo #fallowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Oct 12, 2026
बस्ती जिले के युवा कलाकार जयंत मिश्रा ने प्रसिद्ध प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला व लव रंजन से की मुलाकात, Manish Mishra का जताया आभार #बस्ती #मनीष_मिश्रा
Basti, Basti | Oct 12, 2026