*बस्ती: थाना छावनी पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान, कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं को किया जागरूक*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 12 अक्टूबर 2026*
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के तहत जनपद बस्ती में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना छावनी के *प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस टीम में उ0नि0 श्री सुरेंद्र यादव, का0 सौरभ सिंह, म0आ0 ऋतुजा वर्मा एवं म0आ0 आराधना सिंह शामिल रहीं। टीम ने विद्यालय की बालिकाओं एवं महिला शिक्षिकाओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को भारत के 3 नए आपराधिक कानूनों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व आम नागरिकों की सहायता के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी -
*1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और थाना छावनी का CUG नंबर 9454403109।*
टीम ने बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़खानी या अपराध की स्थिति में बिना डरे इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें और पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है। इस दौरान मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी निरीक्षक श्री राणा देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मय फोर्स थाना क्षेत्र में सायंकालीन पैदल गश्त की गई और दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आपको बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह जनपद के तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में गिने जाते हैं। थाना छावनी का चार्ज संभालने के बाद से उन्होंने अपराध नियंत्रण में कसी हुई नकेल लगाई है। महिला सुरक्षा को लेकर वे हमेशा संवेदनशील रहते हैं और मिशन शक्ति अभियान को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। उनकी कार्यशैली में अनुशासन और जनता के प्रति मित्रवत व्यवहार दोनों का समन्वय देखने को मिलता है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए वे दिन-रात भ्रमणशील रहते हैं। साइबर ठगी और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर उनकी पैनी नजर रहती है और त्वरित कार्रवाई करते हैं। थाना क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी वे लगातार जागरूक कर रहे हैं। आम जनता में उनकी छवि एक ईमानदार और सहयोगी थानाध्यक्ष के रूप में बनी हुई है। उनके नेतृत्व में छावनी पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक के मिशन को जमीन पर उतारने में उनकी भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है।
Basti Police
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 12, 2026