*बस्ती: जिलाधिकारी ने किया मनोरमा घाट विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के दिए निर्देश*
*बस्ती।* दुर्गा पूजा, दशहरा एवं प्रतिमा विसर्जन पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती ने आज दिनांक 12.10.2026 को थाना हरैया क्षेत्र का दौरा किया।
जिलाधिकारी ने एसडीएम हर्रैया व क्षेत्राधिकारी हर्रैया की मौजूदगी में कस्बा हर्रैया स्थित माँ दुर्गा के विभिन्न पंडालों का भ्रमण किया और विसर्जन स्थल मनोरमा घाट (मनोरमा नदी पुल) का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, नाव, लाइटिंग, साफ-सफाई और पुलिस बल की तैनाती को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम हर्रैया, क्षेत्राधिकारी हर्रैया, ईओ नगर पंचायत हर्रैया, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 12, 2026