चकरनगर: चंबल घाटी को अलग प्रदेश बनाने समेत पांच मांगों को लेकर जनजागरण महापंचायत आयोजित
चंबलघाटी क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को लेकर किसान नौजवान मंच परिवार की ओर से ‘भरत मिलाप’ जनजागरण महापंचायत का आयोजन ग्राम नगला कढोरी में किया गया। जिसमें चंबल घाटी को अलग प्रदेश बनाए जाने सहित क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।महापंचायत में अध्यक्ष रविन्द्र सिंह तोमर, श्याम सिंह, संतोष पांडे, श्यामू यादव मौजूद रहे।