लखीसराय: सदर प्रखंड के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
लखीसराय सदर प्रखंड के सभागार में मंगलवार की दोपहर 12:10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर से प्राप्त निर्देश के आलोक में लखीसराय अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ यह बैठक बुलाई गई।