निज़ामाबाद: बड़े मंगलवार पर सिद्ध हनुमानगढ़ी धाम में होंगे धार्मिक आयोजन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद नगर के शिवाला घाट स्थित करीब 600 वर्ष पुराने सिद्ध हनुमानगढ़ी धाम में बड़े मंगलवार पर मंगलवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं सुबह पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड पाठ होगा दिनभर श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे, जबकि रात आठ बजे से मध्यरात्रि तक भव्य कीर्तन दरबार आयोजित होगा।