चांडिल: लगातार बारिश से बढ़ा चांडिल डैम का जलस्तर,सभी गेट खोले गए
लगातार बारिश और डैम के ऊपरी क्षेत्र से बाढ़ के कारण चांडिल डैम का जलस्तर 179.70 मीटर तक पहुंच गया है।स्थिति को देखते हुए डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं।सोमवार शाम 6:30 विभाग से जानकारी मिला कि 5 गेट आधा मीटर,3 गेट 1 मीटर,4 गेट 3 मीटर और 1 गेट 0.87 मीटर तक खोले गए हैं।सभी गेटों से कुल 750 क्यूमेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।