बक्सर: जिले के कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि विस्तार में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला बेस्ट केवीके अवार्ड
Buxar, Buxar | Jun 7, 2025 गुरुवार को लगभग 2 बजे शुरूराष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकाडमी, नई दिल्ली संस्थान की आयोजित 32वीं निकाय बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह में केवीके बक्सर को नास-धनुका सम्मान से सम्मानित किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर को पटना जोन-4 के तहत कृषि विस्तार में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया. पटना जोन के अन्तर्गत बिहार एवं झारखंड के कुल 68 केविके शामिल हैं.