बक्सर: छेड़खानी का विरोध करने पर किला मैदान बना रणक्षेत्र, मुंडन संस्कार में पहुंची महिलाएं हुईं लहूलुहान
Buxar, Buxar | Jun 6, 2025 मुंडन संस्कार को आए श्रद्धालुओ के साथ शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे असामाजिक तत्वो ने जिला मैदान मे जमकर मारपीट की. जिससे महिलाओ समेत करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. सामाजिक तत्वो द्वारा लड़की से छेड़खानी को लेकर विवाद बढ़ा और देखते-ही-देखते किला मैदान रणक्षेत्र में बदल गया. बाहर से आए श्रद्धालुओ पर किला मैदान के आसपास झुग्गी बस्ती मे रहने वाले लोगो ने मारपीट की