बक्सर: बकरीद पर्व पर सौहार्द के लिए डीएम और एसपी के नेतृत्व में नगर में निकला फ्लैग मार्च, शांति का दिया संदेश
Buxar, Buxar | Jun 6, 2025 ईद-उल-जोहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसको लेकर शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे नगर थाना समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान सदभावना के साथ त्योहार मनाने का पैगाम दिया गया. शहर में डीएम व एसपी के नेतृत्व में मार्च किया गया.