बक्सर: बक्सर में धावा दल ने 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Buxar, Buxar | Jun 6, 2025 बाल श्रम उन्मूलन हेतु डीएम डाॅ विद्यानंद सिंह के निर्देश पर बक्सर शहर में धावा दल चलाया गया। धावा दल के द्वारा 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बक्सर सदर, चौसा, राजपुर, इटाढी उपस्थित थे। धावा दल एवं नगर थाना बक्सर के संयुक्त समन्वय से अभियान चलाया गया।