प्रभात पट्टन: बोरगांव में मूलभूत सुविधा के लिए परेशान ग्रामीण। खेतो में जाने का रास्ता हुआ बंद। शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
बोरगांव के ग्रामीण विगत कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण कई बार ग्राम सरपंच सविता राजू कापसे के नेतृत्व में शिकायत भी कर चुके है। कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में भी पहुंचे थे, लेकिन अभी तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आलम यह है कि अब बारिश शुरू होने के बाद किसानों का खेतो में जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। जिससे किसान परेशान है