प्रभात पट्टन: गोधनी का पंचायत भवन हुआ जर्जर। छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुआ ग्रामीण। नही हो पा रही आमसभा। तिरपाल बांध कर कर रहे काम।
गोधनी में पंचायत भवन की हालत जर्जर हो चुकी है। पंचायत भवन की छत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि छत का प्लास्टर हर दिन गिर रहा है। जिससे छत के नीचे कमरे में बैठकर काम करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण भी पंचायत भवन में जाते समय भयभीत रहते हैं। इसी भवन में एक ग्रामीण के सिर पर प्लास्टर गिरने से वह घायल हो चुका है।ऐसे में ग्राम सभा की बैठक करना मुश्किल हो गया है।