प्रभात पट्टन: ग्राम मासोद में पानी निकालने के दौरान कुएं में गिरा व्यक्ति, पानी में डूबने से हुई मौत, गाँव में पसरा मातम।
मासोद में इंदिरा कॉलोनी में स्थित पंचायती कुएं में पानी निकालने के दौरान संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार गुड्डू पुत्र विष्णु कावनपुरे 39 वर्ष निवासी ग्राम मासोद इंदिरा कॉलोनी में स्थित पंचायती कुएं पर पानी भरने गया था। मृतक के पिता विष्णु कावनपुरे ने बताया पड़ोसी ने सूचना थी।