प्रभात पट्टन: ग्राम बिसनुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवकों की हालत गंभीर, अमरावती किया गया रेफर।
बिसनुर के पास एक तेज रफ़्तार जीप ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे की दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर के बाद जीप एक खेत में जा घुसी थी। फिलहाल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए अमरावती रेफर कर दिया गया है, जहा उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनो युवक तीवसा महाराष्ट्र के थे।