"मेरा नाम बिट्टू यादव हैं, जाओ FIR लिखा दो" - हिस्ट्रीशीटर की दबंगई, मकान पर कब्जा करने का प्रयास और गाली-गलौज
मकान पर कब्जा कराने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:
वायरल तस्वीर और मिली जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बिट्टू यादव अपनी दबंगई दिखाते हुए एक मकान पर कब्जा करवाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान उसने मकान मालिक चन्द्रमोहन दिवाकर के साथ अभद्रता की और उन्हें जातिसूचक गालियां दीं।
दबंगई और धमकियां:
आरोपी हिस्ट्रीशीटर बेखौफ होकर खुलेआम यह कहते नजर आया कि "मेरा नाम बिट्टू यादव हैं, जाओ FIR लिखा दो"। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस तरह के तत्वों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026