बहराइच: भाजपा नेता के घर दबंगों का तांडव, फखरपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप
बहराइच:थाना फखरपुर क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा नेता के घर पर दबंगों द्वारा तांडव मचाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने बेखौफ होकर जमकर उपद्रव किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल:
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों की दबंगई साफ देखी जा सकती है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी:
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले का संज्ञान ले रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026