शहर में काम करने वाली एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश और उसे धमकाने के गंभीर आरोप में गांधीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांधीनगर थाना प्रभारी ने सोमवार रात करीब 8 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है।