पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव के काफिले की गाड़ियों को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, रोहिणी आचार्या ने भाई की सुरक्षा पर उठाए सवाल
गोरौल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल गाड़ियों को एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव के ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं शनिवार सुबह 8:44 बजे तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी यादव के सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया X के जरिए सवाल उठाया है।