पटना ग्रामीण: पटना में खान सर की क्लास पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, खान सर ने दिखाया अपना क्लास रूम
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार की सुबह खान सर के क्लास पहुंच गए। खान सर ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पूरे क्लासरूम में घुमाया और बताया कि कहां पर बेटियां बैठती है और कहां हैंडिकैप्ड बच्चों को भी बैठाया जाता है। मौके पर खान सर और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भगवान राम के लंका जाने के दौरान गिलहरी की चर्चा भी की।