पटना ग्रामीण: बिहार विधान परिषद पहुंचा पूर्व MLC CP सिन्हा का पार्थिव शरीर, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
जदयू के पूर्व एमएलसी सीपी सिन्हा का निधन शुक्रवार को पटना एम्स में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। स्व. सीपी सिन्हा के मौत के बाद शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे उनके पार्थिव को बिहार विधान परिषद पटना लाया गया जहां पूर्व एमएलसी सीपी सिन्हा के पार्थिव शरीर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई अन्य मंत्री और विधायको ने श्रद्धांजलि दी।