पटना ग्रामीण: बिहार चुनाव पर राहुल गांधी के ट्वीट पर पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दी प्रतिक्रिया
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर पटना में शनिवार की दोपहर 1 बजे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,इसका मतलब है कि वे हार मान चुके हैं। हार मानने वाले लोग इसी तरह की बात करते हैं। राहुल गांधी अपनी हार देखते हुए ऐसे बयान दे रहे हैं। अब बहुत लोग उनकी बातों पर विश्वास नहीं करते हैं।