जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 20.06.2026 को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा सभी क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 21.06.2026 को सारण जिला अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन कराने से संबंधित बैठक की गई।
जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि दिनांक 21
06.26 को जिला स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर तथा प्रखंड स्तर पर सुबह 6.00 बजेसे लेकर 7.00 बजे तक यथासंभव खुले स्थल पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाय, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकीय स्तर के कर्मी निश्चित रूप से भाग लेंगे।
निदेश दिया गया कि उक्त योग कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को शामिल करने के साथ साथ आम जनों को भी शामिल करना सुनिश्चित किया जाय।
निदेश दिया गया कि छोटे बच्चों को अभी से ही योग संबंधी जानकारी देने हेतु सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया जाय।
#InternationalYogaDay
#meeting
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
32 views | Saharsa, Bihar | Jun 20, 2026