आबू रोड: आबूरोड में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिव्य रुद्र पूजा सम्पन्न, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना
आबूरोड मे आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के तत्वावधान में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक आस्था के साथ दिव्य रुद्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं साधकों ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की तथा विश्व शांति, मानव कल्याण और पर्यावरण की शुद्धता की कामना की।