खैरलांजी: टेकाड़ी तीजू में श्मशान की सड़क पर ग्रामीणों का बवाल, बोले- अंतिम सफर में भी जान का खतरा
खैरलांजी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकर पिपरिया के ग्राम टेकाड़ी तीजू में श्मशान घाट तक जाने वाली सडक़ की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। करीब 1100 मीटर लंबी कच्ची सडक़ बारिश के दिनों में दलदल और कीचड़ में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ की हालत इतनी खराब है कि शवयात्रा के दौरान भी लोगों को संभल-संभलकर चलना पड़ता है।