खैरलांजी: खैरलांजी पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बालाघाट पुलिस ने थाना खैरलांजी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। 19 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर खैरलांजी-खैरी मेन रोड पर घेराबंदी कर नीले रंग का स्वराज 742 XT ट्रैक्टर पकड़ा गया, जिसकी ट्रॉली में अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। चालक देवेन्द्र पिता मदनलाल बनोटे (31 वर