सोरांव: होलागढ़ इलाके के तोडी के पुरवा गांव में बाइक टकराने के विवाद में हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
इलाके के तोड़ी का पुरवा गांव में रविवार की दोपहर बाइक टकराने के विवाद में हिमांशु को तमंचे से सीने में गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिए। होलागढ़ इलाके के झवनी का पुरवा राजा पुर चौबारा गांव रहने वाला था हिमांशु। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वही घटना मामले को लेकर कोहराम मच गया।