मंझनपुर: प्रयागराज में विधान परिषद समिति की बैठक सम्पन्न, कौशाम्बी में पेंशन और किसानों के मुआवज़े पर मांगा गया जवाब
प्रयागराज के सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक मंगलवार को समय 1 बजे समिति अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद कौशाम्बी के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लम्बित मामलों की स्थिति पर बारीकी से समीक्षा की गई है। कौशाम्बी डीएम एवं एसपी मौजूद रहे।