मंझनपुर: मंझनपुर में पृथ्वी दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, जनपद न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कैलेंडर के अनुसार पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी की ओर से जनपद न्यायालय परिसर मंझनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी अनुपम कुमार के निर्देशन में सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया है।