मंझनपुर: नाबालिग को बेचने के आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट ले जाते समय सेलरहा पूरब के पास पुलिस जीप पलटी
कोखराज थाना इलाके में बीते 17 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की तीन लाख में हरियाणा पानीपत में बेचने के बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में एसपी कौशाम्बी ने टीम गठित की थी। उसी के अनुसार मंगलवार को कोखराज थाने के भरवारी चौकी उपनिरीक्षक ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।