मंझनपुर: डीएफओ कार्यालय के बाबू पर रिश्वत के आरोप में डीएम ने बताया- विभाग से मांगी गई है रिपोर्ट, जांच/कार्रवाई के दिए निर्देश
डीएफओ कार्यालय के बाबू पर रिन्यूअल के नाम पर रिश्वत मामले से संबंधित वादी का बयान सामने आया है।जिस पर संज्ञान लेते हुए कौशांबी जिला अधिकारी ने पत्रकारों से मंगलवार को बताया कि मामला सामने आया है।जांच कमेटी बनाई गई है।सभी प्रकार से जांच पड़ताल करवाई जा रही है।विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।रिपोर्ट आने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।