मंझनपुर: गांव के सपनों ने दिल्ली तक भरी उड़ान, कोरीपुर के साकेत सिंह ने UPSC में 665वीं रैंक हासिल की
कौशाम्बी जिले में छोटे से गांव कोरीपुर से निकले साकेत सिंह ने वो कर दिखाया है, जिसे लाखों युवा सपना मानते हैं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उन्होंने 665वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। साकेत सिंह, जो कि ग्राम कोरीपुर, पोस्ट बैरमपुर के निवासी हैं, राजेश सिंह के पुत्र हैं।