सिरदला: विशेष राजस्व महाअभियान के लिए आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम
सिरदला प्रखंड के किसान भवन सभागार में गुरुवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार और प्रभारी अंचल अधिकारी गुरफान मजहबी ने की। यह प्रशिक्षण बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी राजस्व महाअभियान के तहत आयोजित हुआ। जानकारी गुरुवार को चार बजे प्राप्त।