गिरिडीह: पचम्बा के बोडो में परिजनों ने 13 वर्षीय पूजा कुमारी को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो में 13 वर्षीय पूजा कुमारी को ईसके घर के लोगों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को 9 बजे पूजा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि राजकुमार राय की पुत्री पूजा कुमारी को माता पिता ने घर से निकाल दिया था और इसके चाचा इसे अपने पास रखे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर इसके माता पिता इससे नाराज हुए और मारपीट कर दी।