गिरिडीह: गोली लगने से घायल बदड़ीहा निवासी व्यक्ति को इलाज के बाद सदर अस्पताल से धनबाद किया रेफर
गोली लगने से घायल बदड़ीहा निवासी दशरथ किसकु को इलाज के बाद सदर अस्पताल से मंगलवार रात 10 बजे धनबाद रेफर कर दिया गया। इन्हें बरमोरिया एएनएम स्कूल के पास गोली मार दी गई थी। जिसमें ये घायल हो गए।जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। ये गिरिडीह में कही काम करते हैं।