गिरिडीह: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 37वीं पुण्यतिथि पर जेपी स्मारक समिति ने जेपी चौक पर किया कार्यक्रम
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 37 वां पुण्यतिथि पर जेपी स्मारक समिति तथा संघर्ष वाहिनी समन्वय समिति के बैनर तले बुधवार को सुबह 7 बजे जे पी चौक पर कार्यक्रम किया गया।इस दौरान उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर लोकतंत्र और संविधान पर आ रहे खतरे से जनता को अगाह करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा की गई।