गिरिडीह: सरिया में ज़मीन विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सरिया में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जुमन मियां के रूप में हुई है। मारपीट की यह घटना सरिया थाना क्षेत्र के मनदरामो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत कुम्भाटांड़ गांव की है।