भभुआ: जिले में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग घटनाओं में हुई मौतों के मामले को लेकर जिप सदस्य ने जिला प्रशासन से मुआवजे की की मांग
Bhabua, Kaimur | May 10, 2025 जिले में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग घटनाओं से मौत मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने मुआवजे को लेकर मांग किया है। आज शनिवार को 4 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भभुआ प्रखंड में रिजवाना खातून एवं सिकठी गांव निवासी धर्मेंद्र रजक का पानी में डूबने से मौत हुई है। वही शिव भजन बिंद एवं गोलू कुमार का सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।