भभुआ: सदर थाना में लगा जनता दरबार, 9 मामलों में से 4 मामलों का हुआ निष्पादन
Bhabua, Kaimur | May 10, 2025 शनिवार को भभुआ सदर थाना पर 11 बजे जनता दरबार आयोजित किया गया। वहीं जनता दरबार में सीओ पुरुषोत्तम कुमार भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में आवेदन पर कार्रवाई किया गया। सीओ द्वारा बताया गया कि आज की जनता दरबार में 9 आवेदन प्राप्त हुए थे। जहां थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोग अपनी मामला को लेकर पहुंचे थे। जिसमें सबसे अधिक मामला भूमि विवाद से था।