भभुआ: बेतरी गांव के पास बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, तीन घायल, इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 10, 2025 बेतरी गांव के पास बाइक सवार ने वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां इस सड़क दुघर्टना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की सुबह 9:30 बजे की बताई जाती है। घायल भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी 14 वर्षीय ऋतिक तिवारी एवं 13 वर्षीय छोटू तिवारी जबकि वृद्ध बेतरी गांव निवासी 55 वर्षीय काशी बिंद बताया जाता है।