भभुआ: खजुरा बाजार तीनमुहानी पर गोली हत्याकांड में पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो जिंदा कारतूस व 7 खोखा
Bhabua, Kaimur | May 10, 2025 खजुरा बाजार तीनमुहनी पर गोली हत्याकांड के पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को 3:30 बजे एसपी हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ताकर बताया कि कल शुक्रवार की शाम 4:30 बजे दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा बाजार तीनमुहनी पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि एक घायल है।