लोहाघाट: नगर पालिका लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक, प्रभात फेरी के दौरान बंद रहेगा ट्रैफिक
शुक्रवार को दोपहर एक बजे नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 अगस्त को प्रभात फेरी को भव्य रुप से मनाने पर चर्चा की। जिसमें निर्णय लिया कि 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी के दौरान जयंती भवन से वीर कालू सिंह माहरा चौराहे तक ट्रेफिक बंद रहेगा।