लोहाघाट: कोलीढेक झील लोहाघाट में जिला प्रशासन ने आयोजित किया नदी महोत्सव
गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कोलीढेक झील परिसर में सफाई अभियान, पौधरोपण, विचार गोष्ठी और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। जिसमें कैच द रेन अभियान, वर्षा जल संरक्षण और लोहावती नदी के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कर मातृ-सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।